भोजपुरी समाज सेवा समिति बैंगलोर ने मनाया 13 वां स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति
बैंगलोर के विवेक नगर में भोजपुरी समाज सेवा समिति ने मकर संक्रांति का पर्व एवं अपना 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। समिति के वर्षगांठ के अवसर पर वार्षिक आम सभा एवं चुनाव सम्पन्न हुआ ।
समिति के कोर कमेटी के सदस्यों ने नये कार्यकारिणीतथा ट्रस्ट बोर्ड ने ट्रस्ट के अध्यक्ष पद का चुनाव किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। नये कार्यकारिणी में राकेश पटेल महामंत्री एवं अध्यक्ष ट्रस्ट बोर्ड, जीतेन्द्र सिंह एवं डीके साव उपाध्याय, शशिभूषण झा महासचिव, गिरीश पांडेय सचिव नवीन कुमार सिंह संयुक्त सचिव, एल पी सिंह, प्रमोद कुमार उपसचिव, जे बी सिंह कोषाध्यक्ष, शिवशंकर साह,
अमरेन्द्र ओझा, चन्द्रशेखर सिंह, चेतन केजरीवाल उपकोषाध्यक्ष, एस पी सिंह लेखा परीक्षक, रामाशंकर सिंह प्रमुख सलाहकार, पंडित सतीश मिश्रा, पंडित अमित तिवारी समिति गुरु, संजय शर्मा प्रशासन एवं प्रबंधन मंत्री, नवीन कुमार सेवा समिति बै
प्रशासन एवं प्रबंधन उप मंत्री, नीरज कुमार सिंह संयोजक, विमल पांडेय उप संयोजक, मनी कुमार महतो संगठन मंत्री, निर्मल कुमार सिंह उप संगठन मंत्री श्रीमती अनीता गुप्ता एवं सुनील कुमार मीडिया प्रभारी, श्रीमती सुनीता पांडेय सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री, श्रीमती उर्मिला देवी सह सांस्कृतिक मंत्री एवं लालजी वर्मा उप सांस्कृतिक मंत्री, संजीत आनंद खाद्य एवं पर्यटन
मंत्री, सी वी सिंह सुरक्ष एवं निगरानी मंत्री ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शांति नगर मंडल के बीजेपी अध्यक्ष एवं पूर्व कारपोरेटर शिवकुमार, दीपक त्यागी, बिल्डर, कर्नल एस के साह, भारतीय जनसेवा
संगठन के अध्यक्ष संजय शर्मा एवं मां सरस्वती सेवा समिति यहलंका के सदा शिव भारती सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे | भोजपुरी समाज सेवा समिति के ओर से संजय सिंह उज्जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। मकर संक्रांति के अवसर पर दही चिउड़ा के भोज का आयोजन किया गया।